नक्सली हमले में शहीद जवानों के घर पहुंचे चिदम्बरम (लीड-1)

चिदम्बरम मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ बगैर पूर्व सूचना के दिवंगत आईपीएस अधिकारी वी. के. चौबे और दिवंगत कांस्टेबल संजय यादव के घरों में पहुंचे। ज्ञात हो कि गत 12 जुलाई को चौबे और यादव की नक्सलियों ने राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा वन क्षेत्र में हत्या कर दी थी। इस नक्सली हमले में 29 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।

चौबे पहले आईपीएस अधिकारी हैं जिनकी नक्सली हमले में हत्या हुई है। वह लंबे समय से नक्सलियों की हिटलिस्ट में थे।

इससे पहले रायपुर के माना हवाईअड्डे पर उतरने के बाद चिदम्बरम सीधे राजभवन पहुंचे और वहां राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन और मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की।

इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ चिदम्बरम ने दिवंगत अधिकारी चौबे के घर जाकर उनकी पत्नी रंजना चौबे से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।

मुलाकात के बाद चिदम्बरम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उनका छत्तीसगढ़ आने का मकसद नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों से मिलना था।

रंजना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "देश के गृह मंत्री हमें सांत्वना देने पहुंचे, यह अच्छा लगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनका साथ देगी।"

गृह मंत्री ने प्रदेश के आला सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की और फिर झारखण्ड के लिए रवाना हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+