एयर इंडिया को उबारने के लिए सीओओ की तलाश
'फाइनेंशियल टाइम्स' जैसे समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए एयर इंडिया के विज्ञापन में कहा गया है, "सीओओ के पद के लिए ऐसे व्यक्ति को वरीयता दी जाएगी जो विमानन उद्योग में हो या उससे संबद्ध रह चुका हो और उसने किसी बड़े संगठन के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया हो।"
सीओओ एयर इंडिया के मुख्यालय के बाहर रहेगा और अध्यक्ष व निदेशक को सीधे रिपोर्ट करेगा। विज्ञापन में सीओओ के लिए पैकज का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कहा गया है कि पैकेज योग्यता और अनुभव पर आधारित होगा।
विमानन कंपनी के विज्ञापन में कहा गया है," पद के लिए किसी तरह के प्रचार या अनुचित तरीके का सहारा लेना प्रतिबंधित है"।
सीओओ की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी और यह तीन साल के लिए होगी जिसे प्रदर्शन के आधार पर अगले दो साल तक के लिए बढ़ाया जा सकेगा।
सीओओ के लिए तलाश की औपचारिक घोषणा एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव ने इस माह की शुरूआत में एक संवाददाता सम्मेलन में की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications