बाल्को हादसा: 34 शव बरामद
कोरबा जिला प्रशासन ने कहा कि मलबे से 34 श्रमिकों के शव निकाले जा चुके हैं। जिलाधिकारी अशोक अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, "दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। मलबे को हटाने के लिए दर्जनों क्रेन लगाई गई हैं। बचाव कार्य में लगे लोग मलबा हटा रहे हैं ताकि यदि कोई व्यक्ति जीवित हो तो उसे बचाया जा सके।"
अग्रवाल ने कहा, "मलबे को हटाने में कम से कम दो-तीन दिन और लग सकते हैं। आशंका है कि मलबे में अभी भी 12 से अधिक श्रमिक दबे हैं।" अधिकांश श्रमिक झारखण्ड और बिहार के हैं।
राज्य के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि गेनन डंकरले एंड कंपनी लिमिटेड (जीडीसीएल) के श्रमिकों सहित कई अन्य लोग हादसे के बाद लापता बताए जा रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि चिमनी निर्माण कार्य में घटिया सामान का प्रयोग भी हादसे का कारण हो सकता है। वह खुद बाल्को नगर में बचाव कार्य की देखरेख कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications