शोपियां कांड : कब्र से निकाले जाएंगे पीड़ितों के शव
सीबीआई ने जिला एवं सत्र न्यायधीश से शवों को कब्र से निकाले जाने और इस पर पीड़ितों के संबंधियों से उनकी रजामंदी लेने की इजाजत मांगी थी।
सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित महिलाओं के एक करीबी संबंधी से पहले ही बातचीत कर चुके हैं।
एक अधिकारी ने बताया, "सीबीआई अधिकारियों ने पीड़ितों के रिश्तेदारों से बातचीत की है। वे दोषियों को सजा दिलाने की खातिर सबूत एकत्र करने के वास्ते शवों को कब्र से निकाले जाने के लिए सहमत हो गए हैं।"
अधिकारी ने बताया, "दोनों शव रविवार को कब्र से निकाले जा सकते हैं।"
गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस महकमे के कई लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications