जी-20 : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ आगाज
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सम्मेलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को उसमें व्यवधान डालने से रोकने केलिए आयोजन स्थल के बाहर लोहे और कंक्रीट के अवरोधक लगाए गए हैं तथा बड़ी संख्या में पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए हैं।
जी-20 सम्मेलन के आयोजन स्थल के बाहर करीब 500 प्रदर्शनकारी पूंजीवादी व्यवस्था के विरोध में "बैंकर्स, बैंकर्स, अपने पीछे देखो, हम विरोध नहीं, हमला करेंगे।" के नारे लगा रहे थे।
अमेरिकी वित्त मंत्री टिम गीथनर ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सम्मेलन के दौरान विश्व के अग्रणी देश वित्तीय सुधारों पर समझौते के लिए आम सहमति बनाने में कामयाब होंगे।
गीथनर ने कहा," बैंकों के उच्च पूंजीकरण, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के वेतन, हेज फंड और डैरिवेटिव्स के नियमन सहित कई मामलों में वित्तीय सुधारों को लेकर दुनिया के ताकतवर देशों में आम सहमति है।"
उन्होंने विश्व के नेताओं से आर्थिक संकट का भुला दिए जाने के पहले वित्तीय सुधारों की दिशा में पहल करने की अपील की।
स्वीडन के प्रधानमंत्री और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष फ्रेडरिक रेनफेल्डट ने कहा," जब वित्तीय बाजार के नियमन की बात है, हम बैंकों के रुख से बेहद चिंतित हैं। वैश्विक वित्तीय संकट का असर कम होने के साथ ही बैंक पुराने ढर्रे पर लोट आए हैं।"
यूरोपीय आयोग के प्रमुख जोस मैनुएल बारासो ने कहा, "हम वित्तीय बाजार को उसी र्ढे पर नहीं लौटने दे सकते जिस पर वह पहले चल रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications