जी-20 : 10,000 डॉलर में एक कैमरा!
पिट्सबर्ग, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता। प्रधानमंत्री के मीडया प्रतिनिधिमंडल के साथ जी-20 सम्मेलन को कवर करने आए टीवी पत्रकार यहां इस कड़वी सच्चाई से रूबरू हो रहे हैं।
यहां आडियो-वीडियो सुविधाओं से लेकर कैमरा तक जो कुछ भी पत्रकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है, उसकी भरपूर कीमत वसूली जा रही है।
डेविड एल. लॉरेंस कन्वेंशन सेंटर पर हर चीज की कीमत वसूली जा रही है। यहां तक कि आयोजन स्थल पर एक कैमरा 10,000 डॉलर में मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications