नक्सलियों के खिलाफ विशेष बल पर अनिश्चय में है सरकार
एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार नक्सलियों के साथ निपटने के रास्ते में सरकार के सामने बड़ी दिक्कत इस बात को लेकर है कि इस तरह के आंदोलन को समाज और गैरसरकारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
अधिकारी ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप गृह मंत्री पी.चिदंबरम द्वारा व्यक्त किए गए विचार पर चर्चा तो की गई है, लेकिन उस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। चिदंबरम ने नक्सलियों को खदेड़ने के लिए अर्धसैनिक कमांडो के इस्तेमाल का संकेत दिया है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिका के पिट्सबर्ग जा रहे पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में नाम न जाहिर करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, "गृह मंत्री ने कहा है कि हम विशेष बलों को तैनात कर सकते हैं। निश्चित रूप से गृह मंत्री ने जो कहा है उसका एक बड़ा असर होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications