नौजवान पीढ़ी महात्मा गांधी के आदशरें को आत्मसात करे : गहलोत

गहलोत गुरुवार को यहां विद्याश्रम स्कूल के महाराण प्रताप सभागार में प्रसिद्घ गांधीवादी विचारक श्री मोहनलाल जैन (मोहन भाई) के 91 वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री ने भागीरथी सेवा प्रन्यास की ओर से विमला बहुगुणा को उनकी सेवाओं के लिए 'कस्तूरबा गांधी पुरस्कार' प्रदान किया। इस अवसर पर मोहनभाई को भी मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में भाषा, धर्म, जाति और बोलियों की विविधताओं तथा विश्व में आतंकवाद और हिंसा की चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। इनका अनुसरण करते हुए ही देश व समाज में प्रेम और भाईचारे को कायम रखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मोहन भाई, विमला बहुगुणा और सुंदरलाल बहुगुणा जैसी हस्तियों ने महात्मा गांधी के सिद्घांतों को जीवन में अपनाया और निभाया है, जो सभी के लिए अनुकरणीय मिसाल है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि नए कार्यकर्ता इन आदशरें के संवाहक बने, इसका मार्ग प्रशस्त हो और प्रेरणा का संचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने इसे सबके चिंतन और मनन का विषय बताते हुए कहा कि देश में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और आदशरें को अपनाने वाले और प्रत्येक क्षेत्र में समाज सेवा को जीवन का ध्येय बनाने वाले लोग आगे आएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+