कृष्णा का बयान गलत ढंग से पेश किया गया : विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान को लेकर भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि वाल स्ट्रीट जर्नल ने विदेश मंत्री के साक्षात्कार को गलत तरीके से पेश किया और उन्होंने कभी नहीं कहा कि तालिबान के साथ राजनीतिक समझौता होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि सामाजिक और विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अफगानिस्तान सरकार को मजबूत किया जाए।
उल्लेखनीय है कि वाल स्ट्रीट जर्नल ने बुधवार को एक कृष्णा का एक साक्षात्कार प्रकाशित किया था। अखबार के अनुसार कृष्णा ने कहा, "भारत को विश्वास नहीं है कि युद्ध किसी भी समस्या को हल कर सकता है और यह अफगानिस्तान पर भी लागू होता है। मेरा सोचना है कि वहां राजनीतिक समझौता हो सकता है। हमें उसके लिए प्रयास करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications