चांद पर जल की पुष्टि नहीं कर सकते : नायर (लीड-1)

बुधवार को श्री हरिकोटा में 16वें दूर संवेदी उपग्रह ओशनसेट-2 और छह छोटे यूरोपीय उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के बाद नायर ने संवाददाताओं से कहा,"चंद्रमा की सतह पर 97 फीसदी खनिज पदार्थ हैं। इस सप्ताह के अंत से पहले मैं चंद्रमा पर पानी होने की बात की पुष्टि नहीं कर सकता।"

अमेरिकी अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी (नासा) गुरुवार को चंद्रमा पर खनिज पदार्थ होने के संबंध में घोषणा कर सकती है। भारत के चंद्रमिशन चंद्रयान 1 में अमेरिकी उपकरण भी थे, जिनके आधार पर नासा यह घोषणा करने वाली है।

इसरो प्रमुख ने कहा कि जहां तक इसरो का प्रश्न है, चंद्रयान उसके लिए 100 फीसदी सफल रहा है। उन्होंने कहा "इसरो चंद्रयान द्वारा भेजे गए आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है। अब हम चंद्रयान 2 मिशन के पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसका 2012 या 2013 में प्रक्षेपण किया जाएगा।"

अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि नासा चांद पर किस चीज की उपस्थिति के बारे में घोषणा करेगी। माना जा रहा है कि वह चांद पर पानी या फिर बर्फ के होने की पुष्टि कर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+