राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम ने 80 लाख रुपये का लाभांश दिया

इस अवसर पर कपड़ा राज्यमंत्री पानाबाका लक्ष्मी, वस्त्र सचिव रीता मेनन, हथकरघा विकास आयुक्त बी़ के ़सिन्हा, एनएचडीसी के अध्यक्ष ज़े क़े बवेजा और मंत्रालय तथा एनएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एनएचडीसी पिछले 13 वर्षो अर्थात 1995-97 से लाभांश की घोषणा करती आ रही है। वित्तीय वर्ष 2008-09 के दौरान निगम ने अब तक का सर्वाधिक 829 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब तक के सर्वाधिक लाभांश 80 लाख रुपये की घोषणा की। निगम के इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष 2008-09 के लिए समझौता दस्तावेज के अनुसार उत्कृष्ट श्रेणी की अर्हता प्राप्त की है।

संचालन के पुनर्गठन और पिछले 1-2 वर्षो के दौरान शुरू की गई अन्य पहल के परिणामस्वरूप निगम की हथकरघा क्षेत्र को धागे की आपूर्ति वित्तीय वर्ष 2006-07 के दौरान 398 करोड़ रुपये के स्थान पर वित्तीय वर्ष 2008-09 के दौरान 799 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और चालू वित्त वर्ष के दौरान इसके 1000 करोड़ रुपये को पार कर जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+