जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पिट्सबर्ग पहुंचे मनमोहन
सम्मेलन में विश्व के 20 ताकतवर देशों के नेता वैश्विक मंदी के एक साल बाद की स्थिति और वैश्विक वित्तीय नियामक तंत्र को मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा करेंगे।
प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधारों और उनके प्रबंधन में भारत की अधिक सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेंगे।
सम्मेलन में दोहा दौर की व्यापार वार्ता पर जारी बातचीत को सफल बनाने के लिए सकारात्मक पहल करने पर भी विचार किए जाने की संभावना है।
गुरुवार को शुरू हो रहे जी-20 सम्मेलन में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया प्रधानमंत्री के मुख्य सहयोगी होंगे।
सम्मेलन में भारत और अमेरिका के अलावा अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications