लखनऊ में आईसीआईसीआई बैंक में विस्फोट
लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने गुरुवार शाम संवाददाताओं से कहा कि प्रत्यक्षदर्शियोंे के मुताबिक कैश काउंटर के पास रखे एक झोले में शाम करीब पांच बजे एक विस्फोट हुआ। जिसके बाद पूरे बैंक सहित आस-पास के इलाके में भगदड़ मच गई। हालांकि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ और न ही बैंक की इमारत को कोई नुकसान पहुंचा।
प्रकाश ने कहा कि मौके से दो झोलों में कुछ देसी बम बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज देने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications