शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में गिरावट देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के रुख के साथ 16,634.08 पर खुला। सुबह करीब 10.40 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 16,551.26 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को सेंसेक्स 16,719.50 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 4977.15 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी गिरावट के रुख के साथ 4919.09 पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 4969.95 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications