सात देशों के राजदूतों-उच्चायुक्तों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपे
जिन राजदूतों और उच्चायुक्तों ने अपने परिचय पत्र सौंपे वे हैं- पेरू के राजदूत ज़े एम़ पी वेलार्डे, आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पी.ज़े एऩ वर्गीज, साइप्रस की उच्चायुक्त एऩ सी़ क्रॉस्टी, फिनलैंड की राजदूत टी़ हकाला, स्लोवेनिया के राजदूत ज़े प्रेमोज, फिलिस्तीन के राजदूत ए़ एस़ एच सादिक तथा कुवैत के राजदूत एस़ एम़ अल सुलेमान।
पाटिल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद शांति, सद्भावना और समृद्घि की राह में बहुत बड़ा बाधक है। वैश्विक वित्तीय संकट की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के सुधार की जरूरत पर बल दिया।
इस समारोह में विभिन्न देशों के मिशनों के सदस्यों तथा विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications