हांगकांग में 7वीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार शाम बच्ची अपने बिस्तर से खिड़की पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी,तभी वह सातवीं मंजिल से गिर पड़ी।
बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची की 24 वर्षीया मां को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications