भाजपा ने कृष्णा के बयान की आलोचना की
कृष्णा ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, "अफगानिस्तान में जो समस्या है उसका सैन्य समाधान नहीं हो सकता। इसके लिए तालिबान के साथ राजनीतिक समाधान की कोशिश होनी चाहिए।"
कृष्णा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह बहुत ही भ्रामक बयान है जो हमारे विदेश मंत्री ने दिया है। इसके दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं।"
तालिबान को भारत विरोधी करार देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications