गैस आपूर्ति नहीं रोक सकती रिलायंस इंडस्ट्रीज : रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र ने यह भी कहा कि आरआईएल का कृष्णा गोदावरी बेसिन की गैस की बिक्री पर 'मार्केटिंग मार्जिन' लगाना अनधिकृत है।
इससे पहले आरआईएल ने कहा कि इस महीने के पहले पखवाड़े में भुगतान करने में विफल रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र के ऊर्जा संयंत्रों को गैस की आपूर्ति स्थगित की जा सकती है।
इसके जवाब में आरआईएल को भेजे पत्र में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र ने कहा कि यह सरकार के कार्यकारी आदेश का उल्लंघन और 31 जनवरी 2009 को बंबई उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना है, जिसमें 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर गैस बिक्री की अनुमति दी गई।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र के उपाध्यक्ष कमल कांत ने कहा कि मार्केटिंग मार्जिन अधिभार लगाना पूरी तरह अवैध और गैस साझेदारी समझौते के खिलाफ है। कंपनी किसी भी अवैध और अनधिकृत अधिभार को देने के लिए बाध्य नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications