महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीएमपी की 5 कंपनियां जाएंगी
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार को बताया कि महराष्ट्र ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिहार से सुरक्षा बलों की मांग की थी। उन्होंने बताया कि राज्य से बीएमपी की पांच कंपनियों को महाराष्ट्र भेजा जाएगा।
नीलमणि के अनुसार इन कंपनियों का नेतृत्व बीएमपी-10 के कमांडेंट ऑफिसर अजय कुमार मिश्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद सभी कंपनियां बिहार लौट आएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications