चंद्रमा पर पानी की उपस्थिति की पुष्टि नहीं की जा सकती: नायर
भारत के चंद्रमिशन चंद्रयान 1 के रिपोर्ट के आधार पर अमेरिकी अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी (नासा) गुरुवार को चंद्रमा पर खनिज पदार्थ होने के संबंध में घोषणा कर सकती है।
इन रिपोर्टों को लेकर चिंतित नायर ने बुधवार को श्री हरीकोटा में संवाददाताओं से कहा,"चंद्रमा की सतह पर 97 फीसदी खनिज पदार्थ हैं। इस सप्ताह के अंत से पहले मैं चंद्रमा पर पानी होने की बात की पुष्टि नहीं कर सकता। हम बाद में इसके बारे में बताएंगे।"
इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान इसरो के लिए 100 फीसदी सफल रहा है। इसरो चंद्रयान द्वारा भेजे गए आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है। अब हम चंद्रयान 2 मिशन के उपर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications