राहुल ने फिर एक दलित के घर रात गुजारी (लीड-1)

जब तक उत्तर प्रदेश सरकार को इसकी जानकारी मिलती, राहुल गुरुवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हो चुके थे। आनन-फानन में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा और कहा कि राहुल के इन अचानक दौरों से उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

इस पत्र पर कांग्रेस ने दिल्ली में कड़ी प्रतिक्रिया की। कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कोई भी राजनीतिक दल अपने कार्यक्रम या दौरे के बारे में अन्य राजनीतिक दल को नहीं बताता है। हां, विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) को इस बारे में जरूर बता दिया गया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की हो जाती है।"

राहुल ने बुधवार की रात श्रावस्ती जिले के रामपुर-देवगना में एक दलित के घर गुजारी। उन्होंने न सिर्फ वहां खाना खाया बल्कि गांव में घूमे भी। उन्होंने लोगों से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा और साथ ही यह भी जाना कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच पा रहा है कि नहीं।

राहुल के इस दौरे से स्थानीय पुलिस और मीडिया पूरी तरह अनभिज्ञ थे। हालांकि लखनऊ हवाई अड्डे पर उन्होंने उस ड्राइवर के साथ फोटो खिंचवाई जिसने राहुल को अपनी इनोवा गाड़ी में घूमाया।

प्रशांत यादव नाम के इस ड्राइवर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "राहुलजी ने मुझे 3500 रुपये भी दिए। "

राहुल बुधवार शाम से राज्य के बाराबंकी, फैजाबाद और बहराइच के अलग-अलग इलाकों का औचक दौरा करते हुए देर रात श्रावस्ती पहुंचे थे।

इससे पहले गत 16 जनवरी को राहुल ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड के साथ अमेठी के सिमरा गांव में रात गुजारी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+