इलाहाबाद में पुलिस उपाधीक्षक को बेटे ने गोली मारी (लीड-1)

जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) अवधेश कुमार विजेता ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि गोली लगने से घायल पुलिस उपाधीक्षक सरजू प्रसाद चौधरी को बुधवार देर रात स्थानीय जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विजेता ने कहा कि वाराणसी में आर्थिक अपराध शाखा में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनात चौधरी इलाहाबाद के अल्लापुर स्थित अपने घर आए थे। रात करीब 11.30 बजे चौधरी का छोटा बेटा राजेश घर आया और किसी बात पर चौधरी की उससे कहासुनी हो गई। इसी बीच राजेश ने अपने पिता पर गोली दाग दी। गोली सिर पर लगने के कारण वह जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान वहां बीच-बचाव कर रहे मौजूद चौधरी के छोटे भाई रामनाथ के हाथ में गोली लग गई। घटना के बाद राजेश मौके से फरार हो गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चौधरी और उनके भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया। चौधरी के भाई रामनाथ मऊ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। विजेता ने कहा, "राजेश के खिलाफ जॉर्ज टाउन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।"

जिले के पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि चौधरी के तीन बेटों में राजेश सबसे छोटा है और मादक पदार्थो के सेवन करने का आदी है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात को भी वह नशे में था और घर पहुंचते ही पिता से झगड़ पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+