25 करोड़ रुपये की मूर्ति के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र वीर सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस को जिले में एक बड़े मूर्ति चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी, जो आस-पास के जिलों के मंदिरों से कीमती मूर्तियां चुराकर अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को बेचते हैं।
सिंह ने कहा कि एसओजी प्रभारी धीरेंद्र शुक्ल ने वाराणसी का एक व्यापारी बनकर मूर्ति चोरों से संपर्क किया। 10 करोड़ में सौदा तय होने के बाद बुधवार रात को तीनों मूर्ति की डिलीवरी देने आए तो उन्हें सोनावा के पास घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक बरामद बुद्ध की मूर्ति का वजन 25 किलोग्राम है और यह करीब 300 साल पुरानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications