द हेग में तीसरे मिनी प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हुआ
इस कार्यक्रम में हेग नगरपालिका की भागीदारी के साथ-साथ नीदरलैंड के इंडो-डच संगठनों की ओर से सक्रिय सहयोग भी मिला। इस कार्यक्रम में 405 पंजीकृत आमंत्रित अतिथियों और 40 मीडिया कर्मियों सहित 535 लोगों ने भाग लिया।
अपने संबोधन में प्रवासी भारतीय कार्य मंत्री व्यालार रवि ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन पर जोर देते हुए कहा कि भारत ने यूरोप के भारतवंशियों अथवा अप्रवासी भारतीयों के लिए सभी क्षेत्रों में व्यापक अवसरों की पेशकश की है।
नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्य अतिथि प्रो़ रूड लूबर्स ने बताया कि किस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय राज्यों की स्वतंत्रता और संप्रुता से अपना ध्यान हटाकर राज्यों की अंतर-निर्भरता की ओर केन्द्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक बहुआयामी विश्व में भारत को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी और भारतीय समुदाय सभ्यताओं को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications