राष्ट्रमंडल खेलों पर कोई खतरा नहीं : गृह सचिव
दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संपर्क सम्मेलन के समापन के बाद गृह सचिव जी.के.पिल्लई ने कहा, "हमारी जानकारी के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कोई खतरा नहीं है।"
26 राष्ट्रमंडल देशों के उच्चायोगों के 76 प्रतिनिधियों को खेलों के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा और यातायात प्रबंधों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने खेलों के आयोजन स्थल का भी दौरा किया।
पिल्लई ने कहा कि प्रबंधों के पेशेवर ढंग से प्रतिनिधि काफी प्रभावित थे और उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications