बाल्को नगर में मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
बाल्को की निर्माणाधीन बिजली संयत्र की चिमनी ढह जाने से मलबे में दबकर कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। कोरबा के जिलाधिकारी अशोक अग्रवाल ने कहा,"हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मलबे के नीचे अभी भी लगभग 50 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।"
बाल्को के अधिकारियों के अनुसार 275 मीटर की चिमनी का निार्मण कार्य किया जा रहा था, जिसमें 100 मीटर का काम पूरा हो चुका था। बुधवार को भारी बारिश की वजह से चिमनी का ढांचा ध्वस्त हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications