स्वाइन फ्लू से 9 की मौत, मृतकों की संख्या 277 हुई (लीड-1)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार गुरुवार को महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई इनमें से पुणे में एक, नासिक में एक, मुंबई में एक नागपुर में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। कर्नाटक में तीन लोगों की मौत हो गई इनमें से बेंगलुरू में दो और उडुपी में एक व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हुआ। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में दो लोगों की मौत हो गई।
बयान के अनुसार आंध्र प्रदेश में तीन और उत्तराखंड में एक मरीज की पूर्व में हुई मौत की अब फ्लू से हुई मौत के रूप में पुष्टि हुई है उसे मृतकों की कुल संख्या में जोड़ दिया गया है।
अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 112, कर्नाटक में 85, गुजरात में 26, आंध्र प्रदेश में 28, दिल्ली में 9, तमिलनाडु में 3, केरल में 4, हरियाणा में 2, गोवा में 3, उत्तराखंड में 2, उत्तर प्रदेश में 1, छत्तीसगढ़ में 1, राजस्थान में 1 मरीज ने दम तोड़ दिया।
बयान के अनुसार मंगलवार को सामने आए नए मामलों में सर्वाधिक दिल्ली से 103, आंध्र प्रदेश से 43, कर्नाटक से 22, तमिलनाडु से 34, महाराष्ट्र से 35, केरल से 6, हरियाणा से 25, चंडीगढ़ से 1, गोवा से 3, गुजरात से 2, और उत्तर प्रदेश से 8 और छत्तीसगढ़ से 1 शामिल हैं।
कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से तीन और व्यक्तियों की मौत हो जाने के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। इनमें से 61 लोगों की मौत बेंगलुरू में हुई।
बेंगलुरू में 17 सितम्बर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने 19 सितम्बर को दम तोड़ दिया। इसके अलावा 15 सितम्बर को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए 66 वर्षीय व्यक्ति की उसी दिन मौत हो गई।
उडुपी के एक सरकारी अस्पताल में पांच वर्षीय बालिका की मंगलवार को मौत हो गई। हालांकि इन सभी के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि 23 सितम्बर को हुई।
कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों को रोजानावार ढंग से दर्ज किया जा रहा है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बुरा वक्त करीब-करीब टल चुका है।
राज्य में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आई. आर. पेरूमल ने आईएएनएस को बताया, "एच1एन1 के संदिग्ध और पुष्ट मामलों के अनुपात पर गौर करें तो हम कह सकते हैं कि राज्य में स्वाइन फ्लू से संबद्ध मौतों के मामलों में कमी आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications