ईरान पर प्रतिबंध के पक्ष में अमेरिका और रूस
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोत्सी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि वह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ईरान के परमाणु मसले पर सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन यदि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने का प्रयास करता है तो उस पर और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान बुधवार को मुलाकात की थी। ईरान पर और प्रतिबंध लगाने के मसले पर मेदवेदेव ने कहा, "कम ही मामलों में प्रतिबंध लगाने से कुछ हासिल होता है लेकिन कुछ मामलों में प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications