चीन ने विश्व समुदाय से परमाणु हथियारों को नष्ट करने की अपील की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिनताओ ने विश्व समुदाय से परमाणु हथियारों के पूरी तरह से नष्ट करने का आह्वान किया।
जिनताओ गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आयोजित परमाणु निरस्त्रीकरण सत्र में हिस्सा लेंगे।
जिनताओ ने कहा,"हम विश्व समुदाय से परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर विश्वसनीय कदम उठाने के लिए कह रहे हैं ताकि परमाणु उर्जा का प्रयोग शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिया किया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications