परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि लागू करने पर मून का जोर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार न्यूयार्क में करीब 100 देशों के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन के आरंभ में मून ने अभी तक संधि की पुष्टि न करने वाले नौ देशों से तत्काल वार्ता शुरू करने को कहा।
मून ने कहा कि यह समय दूसरों के नेतृत्व का इंतजार करने के बजाए देशों को अपना नेतृत्व दिखाने का है।
छह देशों अमेरिका, ईरान, इजरायल,चीन और मिस्र ने संधि पर हस्ताक्षर कर दिए हैं लेकिन अभी तक उसकी पुष्टि नहीं की है। भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने अभी तक संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
मून ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण ने दिखा दिया है कि संधि को लागू करना कितना आवश्यक है।
इसके बाद विदेश मंत्रियों ने एक प्रस्ताव पारित करके सभी देशों को संधि स्वीकार करने और सभी परमाणु परीक्षणों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications