पाकिस्तान में एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
समाचार चैनल जियो टीवी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से बुधवार रात पाकिस्तान लौटे एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पीड़ित व्यक्ति को पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान सैयद अब्दुल कादिर हुसैन के रूप में हुई है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में स्वाइन फ्लू का पहला मामला 10 अगस्त को सामने आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications