साइबर सेक्स के ज्यादातर शौकीन गर्लफ्रेंड को देते हैं धोखा
स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी(एसयूटी) द्वारा कराए गए अध्ययन में 1,300 नेट यूजर्स से बातचीत की गई।
अध्ययन में पाया गया है कि साइबर सेक्स के शौकीन ज्यादातर पुरूष ठीक-ठाक पढ़े लिखे और औसतन 41 वर्ष की उम्र के हैं।
अध्ययन में कहा गया है, "बहुत से लोग सेक्स से जुड़ी गतिविधियों के लिए इंटरनेट का उपयोग करके लाभ उठा सकते हैं लेकिन किसी के साथ गहरे रिश्ते रखने वाले के लिए यह समस्या बन सकता है और उनके वास्तविक जीवन में संवादहीनता की स्थिति पैदा कर सकता है।"
"साइबर सेक्स के शौकीन साइबर सेक्स में बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च कर देते हैं। कुछ मामलों में तो यह 10 घंटे तक भी पाया गया है। इससे अपने साथी के साथ उनके संबंध खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। यह उनके जीवन के अन्य क्षेत्रों मसलन शिक्षा और रोजगार पर भी विपरीत प्रभाव डाल सकता है।"
यह अध्ययन रिपोर्ट डार्विन में 30 सितंबर से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियन फिजियोलॉजिकल सोसायटी सम्मेलन में पेश की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications