जर्मन विदेश मंत्री ने अहमदीनेजाद को 'कलंक' कहा
अहमदीनेजाद ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष भाषण में इजरायल पर फिलिस्तीनी नागरिकों के 'नरसंहार' का आरोप लगाया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्टीनमियर ने बर्लिन में कहा, "इस प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। यह राष्ट्रपति अपने देश के लिए कलंक है।"
अहमदीनेजाद के भाषण के विरोध में कई प्रतिनिधियों ने महासभा से बहिर्गमन किया था। इजरायल का कोई प्रतिनिधि उस दौरान उपस्थित नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications