राष्ट्रीय महिला आयोग में प्रवासी प्रकोष्ठ शुरू
एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष गिरिजा व्यास और इस परियोजना की सहयोगी संयुक्त राष्ट्र महिला विकास कोष (यूनिफेम) की दक्षिण एशिया प्रमुख एóो एच.स्टेनहैमर के साथ प्रकोष्ठ कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर योजना आयोग की सदस्य सैयद हामिदा भी उपस्थित थीं। प्रवासी प्रकोष्ठ का कार्यालय दीनदयाल मार्ग पर एनएसडब्ल्यू के कार्यालय के दूसरे तल पर बनया गया है।
प्रवासी प्रकोष्ठ विदेशों में रहने वाले पतियों द्वारा बेसहारा छोड़ी गई महिलाओं को कानूनी सलाह उपलब्ध कराएगा। वह सरकार को प्रवासियों के विवाह के संबंध में नीतिगत सलाह भी देगा। इसके अलावा प्रकोष्ठ इस विषय पर जागरूकता अभियान भी चलाएगा।
प्रकोष्ठ के आरंभ होने के पहले ही दिन विदेशों में रहने वाले पतियों से पीड़ित आठ महिलाओं ने वहां अपनी शिकायत दर्ज कराई।
व्यास ने संवाददाताओं से कहा कि आयोग ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और आस्ट्रेलिया के स्थानीय सेवादाताओं तथा स्वयंसेवी संगठनों के संपर्क में है।
इस अवसर पर स्टेनहैमर ने प्रवासी प्रकोष्ठ की पहुंच को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2008 में प्रवासी पतियों द्वारा पत्नियों को छोड़ने के 55 मामले दर्ज किए गए। इस वर्ष अब तक यह संख्या 42 पहुंच चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications