हाफिज सईद नजरबंद नहीं है : वकील
सईद के वकील ए.के. डागर ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन से कहा, "वह नजरबंद नहीं है। वह आजाद हैं और अपने कार्य के संबंध में आ-जा रहे हैं।"
डागर ने यह भी कहा कि उन्होंने सईद के खिलाफ सरकार द्वारा पिछले सप्ताह दर्ज दो नई प्राथमिकियों के विरूद्ध गुरुवार को लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
डागर ने कहा कि उन्होंने प्राथमिकियों को देखा है और उनमें कुछ भी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एक भाषण में जिहाद का आह्वान करने और जमात-उद-दावा के लिए चंदा देने की अपील करने के लिए फैसलाबाद में पुलिस ने पिछले गुरुवार को सईद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications