पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने माकपा के दो समर्थकों की हत्या की
यह घटना पश्चिम मिदनापुर जिले के गोलतार इलाके में हुई। नक्सलियों ने निमाई बिसहई और समीर सिंह महापात्रा का अपहरण उस समय कर लिया जब दोनों अपने गांव लौट रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया," दोनों के शव को पास के एक जंगल से गुरूवार की सुबह बरामद किया गया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications