बांग्लादेश में भी खूब मची है दुर्गा पूजा की धूम, हजारों पंडाल लगे
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद जिल्लुर रहमान ने दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने संदेश में मुस्लिम बहुल इस देश को सांप्रदायिक सौहार्द का एक शानदार उदाहरण बताया। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि इस परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने संदेश में कहा कि सभी धर्मो के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के हम अपने संवैधानिक दायित्वों से वाकिफ हैं।
उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के स्वाधीनता संग्राम के मूल्यों व उसकी भावना को बरकरार रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।"
विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने भी हिन्दू समुदाय को दुर्गा पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications