चीन के साथ वर्ष 2010 में सैन्य अभ्यास
संयुक्त सैन्य अभ्यास को स्थगित करने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा कि पिछले सैन्य अभ्यास के दौरान ही आपसी सहमति से तय हुआ था कि अगला संयुक्त सैन्य अभ्यास वर्ष 2010 में आयोजित होगा।
प्रकाश ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2009 में किसी भी संयुक्त सैन्य अभ्यास की योजना नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि भारत और चीन ने वर्ष 2007 तथा 2008 में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। विश्वास बहाली के उपायों के तहत पहला सैन्य अभ्यास चीन के कुनमिंग प्रांत में और दूसरा सैन्य अभ्यास भारत के बेलगांव कमांडों स्कूल में दिसम्बर 2008 में आयोजित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications