जीएम और रेवा मिल कर बनाएंगे बिजली चालित वाहन
जनरल मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम के अनुसार यह पहल प्राकृतिक ईंधन पर निर्भरता घटाने के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों के समर्थन में है।
स्लिम ने कहा, "हम भारत में बिजली चालित वाहनों की चार्जिग के लिए ढांचागत सुविधाओं का विकास करने और उपभोक्ताओं के वित्तीय फायदे के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिल कर काम करने जा रहे हैं।"
बिजली चालित वाहनों को वैश्विक वाहन उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताते हुए जीएम के अंतर्राष्ट्रीय परिचालन अध्यक्ष ने कहा," भारत में रेवा के साथ हाथ मिलाने से जीएम दुनिया के बहुत से भागों में तेजी से प्रगति कर सकेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications