बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
गुरुवार को सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.92 अंकों की गिरावट के साथ 16,634.92 पर खुला और कारोबार के दौरान 16,834.10 के उच्चतम और 16,464.92 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई के मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी बढ़त देखी गई। मिड कैप सूचकांक 45.68 अंकों की बढ़त के साथ 6,186.51 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक में 33.74 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 7,382.77 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी सूचकांक ने आज 12.80 अंकों की बढ़त के साथ 4977.15 पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 5016.70 के उच्चतम और 4904.05 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
कारोबार के दौरान कुल 1,466 शेयरों ने बढ़त दर्ज की जबकि 1,283 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
एचसी, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू, पॉवर सहित आठ सेक्टरों में तेजी रही जबकि ऑटो, मेटल सहित सेक्टरों के शेयर घाटे में रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications