सेंसेक्स में 62 अंकों की बढ़त (लीड-1)
मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान बढ़त का रुख रहा और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 61.93 और निफ्टी में 16.60 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 16,781.43 और निफ्टी 4986.55 पर बंद हुआ।
गुरुवार को सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.92 अंकों की गिरावट के साथ 16,634.92 पर खुला और कारोबार के दौरान 16,834.10 के उच्चतम और 16,464.92 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई के मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी बढ़त देखी गई। मिड कैप सूचकांक 45.68 अंकों की बढ़त के साथ 6,186.51 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक में 33.74 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 7,382.77 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी सूचकांक ने आज 12.80 अंकों की बढ़त के साथ 4977.15 पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 5016.70 के उच्चतम और 4904.05 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications