छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार
सोलन के पुलिस अधीक्षक प्रेम ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि एम. एससी की एक छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर वरवाल को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
प्रेम ठाकुर ने कहा कि छात्रा ने वरवाल के पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। छात्रा तीन दिन पहले शोध विषय पर चर्चा के लिए प्रोफेसर के कमरे में गई थी।
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी पी.डी.भारद्वाज ने कहा कि कुलपति के.आर.धीमान ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications