अमेरिकी आर्थिक वृद्धि को और धीमा कर सकता है स्वाइन फ्लू
इस बारे में अध्य्यन करने वाले दल का नेतृत्व करने वाले अलबामा विश्वविद्यालय के ब्राइस सुट्टन ने कहा,"अमेरिका के कई शहरों और समुदायों की अर्थव्यवस्थाओं के लिहाज से पर्यटन और यात्राएं महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।
" एच1एन1 वायरस के प्रसार की स्थिति के आधार पर उपभोक्ता और व्यापारी अपनी यात्राओं और छुट्टियों की योजना पर रोक लगाएंगे। इससे पहले से ही मंदी से धीरे-धीरे उबर रहे इन क्षेत्रों की हालत और खराब हो जाएगी।"
लगभग छह करोड़ अमेरिकी थैक्सगिविंग और क्रिसमस की छुट्टियों के आसपास सालाना अपने घरों से 80 किलोमीटर या उससे दूर की यात्रा करते हैं।
सुट्टन का कहना है कि एच1एन1 संक्रमण के डर से लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने के लिए यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर सकते हैं जिससे एयरलाइंस, होटल और अन्य सेवा उद्योग की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications