इराकी जेल से 13 कैदी फरार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ये सभी कैदी बुधवार रात जेल के स्नानघर की एक छोटी सी खिड़की के रास्ते से भाग गए। सूत्रों के मुताबिक फरार कैदियों में से चार का संबंध अलकायदा से था और उन्हें सजा-ए मौत सुनाई गई थी।
पुलिस ने सिर्फ एक कैदी को दोबारा गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। सूत्र ने बताया कि इस घटना के बाद सलाह-अल-दीन पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
पूरे तिकरित शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कैदियों को ढूंढने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को लगाया गा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications