सुरक्षा परिषद के सदस्यों के वीटो अधिकार रद्द हों : अहमदीनेजाद
संयुक्त राष्ट्र आमसभा के 64वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए अहमदीनेजाद ने कहा,"यह अस्वीकार्य है कि संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद, जिसे लोकतांत्रिक तरीके से सभी सदस्य देशों की राय का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, पर कुछ देशों का प्रभुत्व है और वे सिर्फ अपने हितों को पूरा कर रहे हैं।
इससे पहले बुधवार को लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी ने भी ऐसी ही पेशकश की थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूरेनियम का संवर्धन बंद करने से मना करने पर 2006 में ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications