केजीबी एजेंट को कनाडा से निकालने की तैयारी
केजीबी के 49 वर्षीय पूर्व एजेंट मिखाइल लेन्नीकोव गत जून से कनाडा के एक चर्च में रह रहा है। खुद को निकाले जाने से बचाने के लिए उसने कनाडा के सर्वोच्च न्यायालय में अपील की थी लेकिन न्यायालय ने उसकी याचिका खारिज कर दी।
मिखाइल 12 वर्ष पहले अपने परिवार के साथ ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए वैंकुवर आया था। पूर्व में केजीबी के साथ संबंध होने की वजह से न्यायालय ने उसे निर्वासित करने का आदेश दिया है।
मिखाइल ने शरणार्थी का दर्जा हासिल करने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। संघीय अदालत ने मंगलवार को अर्जी खारिज करते हुए उसे रूस को सौंपने का फैसला सुनाया।
मिखाइल ने कहा था कि भाषाई ज्ञान के कारण उसे जबरन केजीबी के साथ जोड़ा गया था। उसने कहा कि केजीबी से संबंध तोड़ने के लिए उसने रूस छोड़ा था।
कनाडा के कानून के तहत मिखाइल की पत्नी और उसके बेटे को मानवीय आधार पर देश में रहने की अनुमति दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications