होंडुरास में लूटपाट पर काबू पाने में सेना की मदद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति मेनुअल जिलाया को बेदखल करने के बाद से देश की बागडोर संभाल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रॉबटरे मिश्लेटी ने बुधवार को तेगुसिगाल्पा के विभिन्न हिस्सों में लूट और बर्बरता को रोकने के लिए सेना के जवानों को पुलिस की सहायता के लिए लगाने का आदेश दिया।
व्यापार और उद्योग मंत्री बेंजामिन बोगरान ने कहा कि सुपरमार्केट, बैंक, पेट्रोल पंप और खुदरा व्यापारियों को 10 बजे से चार बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ओरलिस केरेटो ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications