ओबामा ने हसीना का निमंत्रण स्वीकार किया
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की ओर से आयोजित रात्रि भोज के दौरान हसीना ने ओबामा के साथ बातचीत में जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में बांग्लादेश की तकलीफों का जिक्र किया।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार विदेश मंत्री दीपू मोनी ने बताया कि यह बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण रही।
बांग्लादेश की समाचार एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश' के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान रात्रिभोज एक मुख्य आयोजन था।
हाल के अमेरिकी राष्ट्रपति में इससे पहले बांग्लादेश में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आ चुके हैं जबकि पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने अपनी प्रस्तावित बांग्लादेश यात्रा रद्द कर दी थी। बुश ने हसीना और उनकी अवामी लीग के चयन को लोकतंत्र की सफलता करार देते हुए उसका स्वागत किया था।
ओबामा प्रशासन आतंकवाद के खिलाफ दक्षिण एशियाई फोरम बनाने की हसीना सरकार की पहल तथा 1971 में निहत्थे नागरिकों की हत्या करने वाले युद्ध अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के प्रयास को मंजूरी दे चुका है।
अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान हसीना को बांग्लादेशी वस्तुओं के लिए शुल्क-मुक्त प्रवेश हासिल करने और अमेरिकी निवेश आकृष्ट करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications