इजरायल 2008 समझौते के प्रति सम्मान दिखाए-अब्बास

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अब्बास ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से न्यूयार्क में मुलाकात कर लंबे समय से चल रहे इजरायल-फिलीस्तीन विवाद और शांति वार्ता शुरू करने पर विचार विमर्श किया।

अब्बास ने दोनो नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा," शांति वार्ता शुरू करने के लिए इजरायल को कब्जाए हुए इलाके खाली कर 1967 की सीमा को बहाल करना होगा। पहले की इजरायली सरकार के साथ बातचीत में हमने कब्जा किए गए इलाकों की पहचान, पश्चिमी तट, गाजा और जेरूसलम के रूप में की थी।"

हालांकि, दक्षिणपंथी इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले की सरकार के रुख से बंधी हुई नहीं है।

इससे पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दोनो पक्षों से शांति वार्ता बहाल करने के लिए अधिक प्रयास करने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+