भारत में कार्यशाला आयोजित करेगा यूरोपीय संघ
ईयू एशिया न्यूज के अनुसार कार्यशाला के दौरान ईईएससी और भारतीय सामाजिक संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि मुख्य रूप से दो मुख्य मसलों -यूरोपीय संघ(ईयू)-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर जारी बातचीत व दोनों पक्षों के बीच व्यापार और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में और अधिक सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे।
ईईएससी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक ईयू के मुख्य वार्ताकार इग्नेशिया ग्रेसिया बर्केरो और भारत में स्वीडन के राजदूत लार्स-ओलोफ लिंदग्रेन कार्यशाला में मुख्य वक्ता होंगे।
कार्यशाला का आयोजन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ फिक्की के सहयोग से किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications